मनोहरथाना: मनोहर थाना कस्बे से पिछले चार-पांच दिनों से दो नाबालिक लड़के लापता, परिजन पुलिस और सोशल मीडिया से तलाश कर रहे हैं
मंगलवार को मनोहर थाना निवासी अभिषेक मेहर 14 वर्ष उसके लड़के तेजकरण भील 11वर्ष को बुला कर ले गया ।इसके बाद से ही दोनों बच्चों का कहीं पता नहीं चला। बुधवार को मनोहर थाना थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दी गई। लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली। लगातार परिवार के सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी दोनों बालकों को खोजने की गुहार लगा रहे हैं।