मथुरा: गैंगरेप के मामले में पुलिस की सुस्ती पर किसान यूनियन भड़की, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
मदद के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद यमुनापार पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर आक्रोश बढ़ गया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में होकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे। संगठन ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की करी मांग