महसी: बैंक खाते से गायब हुए ₹49,500, खाताधारक ने खैरीघाट थाने में दी तहरीर, जांच शुरू
खैरीघाट थाना क्षेत्र के पथार कला गांव निवासी सुरेश पुत्र बदलू ने पुलिस को तहरीर देकर बैंक खाते से 49,500 रुपये गायब होने की शिकायत की है। पीड़ित के मुताबिक, उसका खाता इंडियन बैंक की मटेरा कला शाखा में है। 20 जुलाई को बीसी केंद्र रखौना से 10 हजार रुपये निकालने के बाद 29 जुलाई को खाते से रुपये निकालने पहुंचा तो 49,500 रुपये कम मिले।