पीरटांड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से कुड़को गांव में सन्नाटा, यहीं से शुरू हुआ था उनका संघर्ष
पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मौत से पीरटांड़ के कुड़को गांव में खामोशी पसरी इसी गांव से शिबू सोरेन ने अपने संघर्ष की शुरुआत हुई थी। मंगलवार को 10 बजे इस गांव का जायजा लिया गया।बताया गया कि वर्ष 1974 में शिबू सोरेन ने कुड़को गांव से शोषण और अन्याय के खिलाफ बिगुल फूंका था।