आंवला: आंवला में नाबालिग को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था अपहरण, इंस्टाग्राम से किया था संपर्क
Aonla, Bareilly | Jun 13, 2026 आंवला कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार दोपहर दो बजे नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया है।