हसनपुरा: गायघाट गांव के काटाबारी में गड्ढे में गिरे चचेरे भाई को बचाने में, दूसरे भाई की डूबने से मौत
आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के कांटा बारी के समीप रविवार की दोपहर 3 बजे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान सुल्तानपुर दाहाबारी गांव निवासी अरुण यादव का 20 वर्षीय पुत्र लोकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के सबंध में बताया जा रहा है की मृतक युवक अपने चाचा के लड़का आर्यन यादव के साथ आम के बगीचा में घूमने गया हुआ था।