मुंगेर: दिनदहाड़े महिला से ठगी, सोने के आभूषण लेकर फरार, CCTV फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
Munger, Munger | May 25, 2026 मुंगेर शहर में एक बार फिर ठग गिरोह सक्रिय हो गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल चौक के समीप रविवार दोपहर एक महिला ठगी का शिकार हो गई। दो अज्ञात ठगों ने बातचीत के दौरान महिला को अपने झांसे में लेकर उसके सोने के आभूषण एवं अन्य सामान ठग लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो