रफीगंज: रफीगंज में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों और ग्रामीणों को आग से बचाव की जानकारी दी
सोमवार अपराह्न 3.30 में रफीगंज क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया, राजकीय मध्य विद्यालय बघौरा सहित अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में चली ।