हज़ारीबाग: हजारीबाग में पुरानी लग्जरी कार का जलवा, लोगों ने कैमरे में किया कैद
हजारीबाग में इस बार चर्चा किसी नई कार की नहीं, बल्कि पुराने दौर की एक विंटेज बेंटले की हो रही है। नगवां टोल प्लाजा के पास विदेशी मेहमानों के साथ गुजरती इस कार को देखकर लोग आकर्षित हुए। कई राहगीरों ने कार की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए।