रजौली: प्यास से जूझता जमुनदाहा — कुएं की आखिरी बूंद पर टिकी सैकड़ों जिंदगियां ! #jansamsya
Rajauli, Nawada | Apr 26, 2026 नवादा जिले के रजौली प्रखंड के हरदिया पंचायत अंतर्गत जंगल और पहाड़ी इलाके में बसे जमुनदाहा गांव की तस्वीर बेहद दर्दनाक है। भीषण गर्मी और सूखे के बीच यहां पानी की हर बूंद किसी जंग से कम नहीं। गांव में नाम के लिए दो-तीन चापाकल हैं, लेकिन सभी “बीमार” पड़े हैं। ऐसे में पूरा गांव सिर्फ एक पुराने कुएं पर निर्