बाड़ी: हत्या के प्रयास के मामले में फरार वारंटी को किया गया गिरफ्तार, 4 साल से था फरार, 5 हजार रुपये का है इनामी
Bari, Dholpur | Apr 26, 2026 बाड़ी शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे बसेड़ी बस स्टैंड से पकड़ा गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना और डीएसटी टीम के सहयोग से की। मुखबिर ने पुलिस को बताया था कि फरार वारंटी बसेड़ी बस स्टैंड के पास