बारां: शहर के रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया
Baran, Baran | Apr 28, 2025 बारां शहर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार दस बजे करीब एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की की हालत में मिला जिसे राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया शव की शिनाख्त नहीं होने से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूवा राम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी शिनाख्त नहीं हुई