फरीदपुर: पानी पीने गया 6 साल का मासूम, खुले कुएं में गिरकर हुई मौत, बचाने को दौड़े ग्रामीण, गांव में पसरा मातम
थाना भुता क्षेत्र के ग्राम अदीनापुर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाला 6 वर्षीय लविश लंच के दौरान पानी पीने गया था। इसी दौरान खुले कुएं के पास उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। मासूम की चीख सुनते ही स्कूल स्टाफ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब