चायल: मूरतगंज में ईदगाह मस्जिद के पास बुलेट और बाइक की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, बुलेट सवार गंभीर घायल
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित ईदगाह मस्जिद के पास शुक्रवार को बुलेट और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, बुलेट सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है।