जलेसर: गढ़मुक्तेश्वर कूच के दौरान जलेसर में भानु कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, 90 लोगों पर FIR दर्ज
Jalesar, Etah | Apr 21, 2026 एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र में चार दिन पहले गढ़मुक्तेश्वर कूच के दौरान जलेसर के भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच की झड़प के मामले में पुलिस ने करवाई की है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह समेत 36 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस अज्ञात लोगों को वीडियो की मदद से पहचान करने में जुटी है।