भरनो: लामकाना के पास मालवाहक ट्रक में अचानक आग लगने से मचा अफरा तफरी
Bharno, Gumla | Jun 7, 2026 गुमला रांची मुख्य मार्ग पर भरनो और बेड़ों बॉर्डर स्थित लामकाना के पास एक मालवाहक ट्रक में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई।घटना बेड़ों थाना क्षेत्र अंतर्गत लामकाना के पास की है जहां बीते देर रात लगभग 2:30 बजे अचानक एक मालवाहक ट्रक में आग लग गई,और ट्रक धू धू कर जलने लगा,उक्त ट्रक छत्तीसगढ़ से खुदी चावल लेकर राजधानी रांची जा रहा था।