Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

13 जनवरी 2024 को निषाद पार्टी का 11वा संकल्प दिवस मनाने लखनऊ रमाबाई अंबेडकर मैदान में आप सभी सम्मानित साथियों का स्वागत

36.6k views | Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Dec 28, 2023

MORE NEWS

नौ साल पुराने मुकदमे में आचार्य विवेक दास बरी, अदालत ने झूठे आरोप लगाने वालों पर मानहानि का दावा करने की दी छूट 

विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) ने साक्ष्यों के अभाव में सुनाया फैसला, अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में रहा असफल।

संतकबीरनगर। लगभग नौ वर्षों से विचाराधीन चर्चित आपराधिक मुकदमे में विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आचार्य महंत विवेक दास को सभी आरोपों से दोषमुक्त (बरी) कर दिया। न्यायालय ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं हो सका।यह मामला थाना खलीलाबाद में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 419/2018 से संबंधित था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की तत्कालीन धाराओं 504, 506 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(ध) के तहत आरोप लगाए गए थे। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोप सिद्ध करने का प्रयास किया, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए उनका खंडन किया।सुनवाई के दौरान न्यायालय ने गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और विवेचना का विस्तृत परीक्षण किया। निर्णय में कहा गया कि अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य आरोपों को संदेह से परे सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में आरोपी को दोषसिद्ध नहीं किया जा सकता, इसलिए उन्हें संदेह का लाभ देते हुए बरी किया जाता है।
फैसले की खास बात यह रही कि न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि यदि बरी हुआ पक्ष स्वयं को झूठे आरोपों के कारण प्रतिष्ठा की क्षति का शिकार मानता है, तो वह कानून के अनुसार संबंधित पक्ष के विरुद्ध मानहानि (Defamation) का दावा करने के लिए स्वतंत्र होगा।
इस निर्णय के साथ वर्षों से लंबित यह बहुचर्चित मामला न्यायालय में समाप्त हो गया। फैसले के बाद कानूनी और सामाजिक हलकों में इसकी व्यापक चर्चा बनी हुई है।
🚨 BREAKING NEWS - हर खबर, सबसे पहले 🚨

खबरें 24 न्यूज़ - आपका अपना न्यूज़ चैनल
जुड़े रहें हर पल, हर खबर से!

✅ LIVE 24x7
✅ सच्ची और तेज़ खबरें
✅ आपके शहर, आपके गाँव की हर खबर

📲 अभी फॉलो करें - खबरें 24 न्यूज़
#Khabrein24News #BreakingNews #HindiNews #LiveNews #AapkaApnaChannel

नौ साल पुराने मुकदमे में आचार्य विवेक दास बरी, अदालत ने झूठे आरोप लगाने वालों पर मानहानि का दावा करने की दी छूट विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) ने साक्ष्यों के अभाव में सुनाया फैसला, अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में रहा असफल। संतकबीरनगर। लगभग नौ वर्षों से विचाराधीन चर्चित आपराधिक मुकदमे में विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आचार्य महंत विवेक दास को सभी आरोपों से दोषमुक्त (बरी) कर दिया। न्यायालय ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं हो सका।यह मामला थाना खलीलाबाद में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 419/2018 से संबंधित था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की तत्कालीन धाराओं 504, 506 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(ध) के तहत आरोप लगाए गए थे। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोप सिद्ध करने का प्रयास किया, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए उनका खंडन किया।सुनवाई के दौरान न्यायालय ने गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और विवेचना का विस्तृत परीक्षण किया। निर्णय में कहा गया कि अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य आरोपों को संदेह से परे सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में आरोपी को दोषसिद्ध नहीं किया जा सकता, इसलिए उन्हें संदेह का लाभ देते हुए बरी किया जाता है। फैसले की खास बात यह रही कि न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि यदि बरी हुआ पक्ष स्वयं को झूठे आरोपों के कारण प्रतिष्ठा की क्षति का शिकार मानता है, तो वह कानून के अनुसार संबंधित पक्ष के विरुद्ध मानहानि (Defamation) का दावा करने के लिए स्वतंत्र होगा। इस निर्णय के साथ वर्षों से लंबित यह बहुचर्चित मामला न्यायालय में समाप्त हो गया। फैसले के बाद कानूनी और सामाजिक हलकों में इसकी व्यापक चर्चा बनी हुई है। 🚨 BREAKING NEWS - हर खबर, सबसे पहले 🚨 खबरें 24 न्यूज़ - आपका अपना न्यूज़ चैनल जुड़े रहें हर पल, हर खबर से! ✅ LIVE 24x7 ✅ सच्ची और तेज़ खबरें ✅ आपके शहर, आपके गाँव की हर खबर 📲 अभी फॉलो करें - खबरें 24 न्यूज़ #Khabrein24News #BreakingNews #HindiNews #LiveNews #AapkaApnaChannel

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 4, 2026

श्रावण मास का महत्व #shivshakti

श्रावण मास का महत्व #shivshakti

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 4, 2026

सोनम साहनी को न्याय दिलाने की उठी मांग, अच्छे लाल निषाद ने समाज से सहयोग की अपील

 इसी क्रम में निषाद समाज के नेता अच्छे लाल निषाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोनम साहनी को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

सोनम साहनी को न्याय दिलाने की उठी मांग, अच्छे लाल निषाद ने समाज से सहयोग की अपील इसी क्रम में निषाद समाज के नेता अच्छे लाल निषाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोनम साहनी को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 4, 2026

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 4, 2026

सावन के प्रथम सोमवार पर तामेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर में सावन मास के प्रथम सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्राचीन तामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट तथा ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की गई।

 संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

 उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सावन के प्रथम सोमवार पर तामेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा संतकबीरनगर में सावन मास के प्रथम सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्राचीन तामेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट तथा ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 3, 2026