कुरावली: कुरावली में किराना दुकान से डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी
कुरावली थाना क्षेत्र के अलूपुरा अड्डा पर स्थित किराना दुकान को शनिवार रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। ग्राम फतेहजंगपुर निवासी आशुतोष कुमार पुत्र बृजेश कुमार की थोक परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर भारी मात्रा में सामान चोरी कर लिया। वहीं पीड़ित की ओर से थाने पर शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।