वारिसलीगंज: वारसलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भलुआ और मोसम गांव से दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारसलीगंज प्रखंड के भलुआ और मोसम गांव से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। जहां गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान मोसम गांव के दरबारी चौधरी का पुत्र राजकुमार और भलुआ गांव के बिंदु राम का पुत्र नॉलेज कुमार को पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने के मामले में गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर वारिसलीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।