बहराइच: बहराइच में डीएम ने किसानों से कहा- पराली प्रबंधन में कृषि उपकरणों का उपयोग कर अतिरिक्त आय प्राप्त करें
बहराइच कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस अध्यक्षता करते हुए डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जिला कृषि प्रधान जनपद है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को समय से खाद, बीज, पानी के साथ कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार निस्तारण कराया जा रहा है।