उचकागांव: अपहरण केस में नया मोड़: 17 साल की बताई गई युवती कोर्ट में बालिग निकली, प्रेमी के साथ जाने की मिली अनुमति
उचकागांव थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गांव से युवती के लापता होने के मामले की पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आयी है. परिजनों की ओर से युवती को 17 वर्षीय बताते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने मंगलवार को युवती को बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां उसने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जतायी.