बोध गया: गया: दोमुहान के पास वाहन जांच में उत्पाद विभाग ने 575 बोतल विदेशी शराब जब्त की, चालक गिरफ्तार
Bodh Gaya, Gaya | May 11, 2026 गया उत्पाद विभाग की टीम ने मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दोमुहान के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के क्रम में एक संदिग्ध बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने सोमवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि झारखंड की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की थी।