साईं खेड़ा: स्टेट हाईवे नंबर 22 पर पोडार चौराहा से ढींगसरा तक सड़क निर्माण का भूमि पूजन हुआ
गाडरवारा-गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र 121 के विधायक और केबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से उक्त सड़क का निर्माण हो रहा है। स्टेट हाईवे नंबर 22 पोडार चौराहा से लेकर ग्राम ढिंगसरा तक ग्राम पोडार आडेगाव डुंगरिया ढिंगसरा तक प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण किया जाना है इसको लेकर भूमि पूजन कार्य संपन्न हुआ।