हरिहरगंज: हरिहरगंज पुलिस ने गुमशुदा हरेंद्र विश्वकर्मा को खोज निकाला, परिजनों ने जताया आभार
हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भांवर गांव निवासी हरेंद्र विश्वकर्मा के लापता होने के मामले में हरिहरगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सकुशल खोज निकाला। पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना संकलन के माध्यम से हरेंद्र विश्वकर्मा का पता लगाकर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।हरेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी माया देवी ने बीते 8मई गुमशुदगी दर्ज कराई थी।