पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में राजद प्रवक्ताओं की बुलाई गई बैठक, चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा
राजद प्रवक्ताओं की राजद कार्यालय में शनिवार को बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव समेत राजद के सभी प्रवक्ता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव से पहले राजद के प्रवक्ताओं की बैठक काफी मायने रखती है। दरअसल चुनाव को लेकर प्रवक्ताओं को कितना और क्या बोलना है इस पर चर्चा की गई। साथ ही चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई।