धौलपुर: भिलगवा गांव में करंट की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के भिलगवा गांव में शनिवार को सुबह 7 बजे करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साहब सिंह (45) पुत्र बदन सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, साहब सिंह की पत्नी और बेटियां धौलपुर में थीं, जबकि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। घर के पास लगे ट्रांसफार्मर और लोहे के पोल में अचानक करंट आ गया, जिससे साहब सिंह उसकी चप