धौलपुर: रीको एरिया में दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी आग, होली की छुट्टी के कारण कोई हताहत नहीं, आग शॉर्ट सर्किट से लगी
धौलपुर के रीको एरिया में स्थित दोना-पत्तल फैक्ट्री मेंअचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी। होली की छुट्टी के कारण फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। एसपी सुमित मेहरड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग पर