धौलपुर: धौलपुर में होली पर रंगों की बहार, जुम्मे के दिन प्रशासन अलर्ट
धौलपुर में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोगों ने रंग-गुलाल के साथ पर्व का आनंद लिया। होली के मौके पर गंगा बाई की बगीची में हनुमान सेवा समिति ने राधा कृष्ण की झांकी लगाकर फूलों की होली खेली। वहीं जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने अपने आवास पर जमकर होली खेली। जुम्मे की नमाज को देखते हुए प