धौलपुर: मचकुंड सरोवर की खूबसूरती पर लगा ग्रहण, 4 करोड़ का लाइट साउंड शो 1 साल से बंद
प्रसिद्ध मचकुंड सरोवर की खूबसूरती अब मात्र यादों में रह गई है। प्रधानमंत्री स्वदेश दर्शन योजना के तहत यहां 19 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराए गए थे। इसमें 4 करोड़ रुपए की लागत से लाइट एंड साउंड शो की सुविधा भी शुरू की गई थी। सरोवर के बीच नाव चलित रंगीन फव्वारे लगाए गए थे। स्क्रीन पर धौलपुर की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को दर्शाया जाता था। शो के लिए