गिरिडीह: महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया
महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने मंगलवार को 9 बजे शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।