भीलवाड़ा: ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के नाम पर हरे पेड़ों की बली, रेलवे परिसर में कटे वर्षों पुराने नीम और पीपल के पेड़
भीलवाड़ा शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में लगे वर्षों पुराने नीम और पीपल के विशाल पेड़ों को कटवाए जाने का मामला सामने आने के बाद लोगों में रोष व्याप्त है।मौके पर मौजूद देवराज गुर्जर ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने को लेकर रेलवे के एईएन शैलेश कुमार के कहने पर पेड़ काटे जा रहे है।