कवर्धा: अपने गांव से भटक कर अमली टोला पहुंची 6 वर्षीय बालिका, डायल 112 की टीम ने सुरक्षित परिजनों को किया सुपुर्द
मामला बोडला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अमलीटोला का है।जहा एक 06 वर्षीय बालिका अपने गांव भटक कर आ गई। जहा ग्रामीणों ने बालिका से पूछताछ किया लेकिन बच्ची बोल नहीं पा रही थी।जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आस पास पता किया।जिसके बाद बालिका के गांव का पता चलने के बाद सुरक्षित रूप से 06 वर्षीय बालिका को उसके गांव कोडार में सुरक्षित छोड़ दिया।