कवर्धा: बाल श्रम रोकने को लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने शक्कर कारखाना राम्हेपुर में किया निरीक्षण
जिले में बाल श्रम रोकने एवं श्रमिकों के शोषण रोकने जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा आज शक्कर कारखाना राम्हेपुर मे किया औचक निरीक्षण।