कवर्धा: ग्राम कुम्ही में सिलेंडर फटने से झुलसी महिला की स्थिति बिगडी,गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा किया गया रेफर
मामला पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुम्ही का है। जहा गुरुवार को पुष्पा चंद्रवंशी पति लक्ष्मण चंद्रवंशी अपने घर में गैस चूल्हे में चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर फट गया।जिसके चपेट में आने से महिला झुलस गई थी।मौके पर डायल 112 की टीम महिला को इलाज के लिए पंडरिया में भर्ती किया था।वही शुक्रवार को जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है।