बंजरिया: सदर अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बकरीद की नमाज अदा की गई
सदर अनुमंडल के तुरकौलिया, बंजरिया, रघुनाथपुर, पीपराकोठी, कोटवा व भोपतपुर थाना क्षेत्र के सभी ईदगाहों में शांतिपूर्ण बकरीद की नमाज अदा की गई। इस विशेष दिन के लिए ईदगाहों की साफ सफाई कर सजाया गया था। इस अवसर पर सभी मुस्लिम भाईयों के द्वारा देश व पड़ोसी देश मे अमन चैन व सुख शांति की दुआ की गई। वही एक दूसरे से गले मिल कर एक दूसरे को बकरीद की शुभकामना दी गई।