बिंदकी: कृपालपुर विंध्या में रिंद नदी पर पुल निर्माण प्रारंभ होने पर ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र सिंह पटेल को दिया धन्यवाद
फतेहपुर जनपद के देवमई ब्लॉक क्षेत्र के कृपालपुर विंध्या गांव के समीप स्थित रिंद नदी में पुल का निर्माण प्रारंभ हो जाने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्रसन्न ग्रामीण रविवार को सुबह 9 बजे बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप स्थित भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय पहुंचे और उनके प्रयास से पुल के निर्माण के लिए धन्यवाद दिया व स्वागत किया।