शेरघाटी: चिताबकला में सहयोग शिविर: 87 में से 83 आवेदनों का मौके पर निष्पादन
शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के चिताबकला पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को दूसरे सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। बिहार सरकार के निर्देश पर लगे इस शिविर में 87 आवेदन आए, जिनमें से 83 का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को लाभ दिया गया। राजस्व के 50, मनरेगा के 16, पेंशन के 13, शौचालय के 2, आवास के 4 और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 2 आवेदन मिले। 4 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। स्वास