मंडला: कान्हा में बाघों की मौत पर कलेक्ट्रेट मार्ग पर तीसरे दिन भी धरना जारी, कई संगठनों का समर्थन
Mandla, Mandla | May 7, 2026 कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत के विरोध में कलेक्ट्रेट मार्ग पर पत्रकारों और सामाजिक संगठनों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तीन बजे प्रदर्शनकारियों ने कान्हा प्रबंधन पर लापरवाही, पारदर्शिता की कमी और वन्यजीव सुरक्षा में गंभीर चूक के आरोप लगाए।