लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ ब्लॉक के दमनाबेहड़ प्राथमिक विद्यालय में 2 अक्टूबर को रसोइया महिला को सांप ने काट लिया। उपचार के बाद महिला की जान बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षिका प्रीति की कथित लंबे समय से अनुपस्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए। विद्यालय परिसर में घास-फूस, जलभराव और बदहाल शौचालय की समस्या भी बताई गई है। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि ऐसी घटना किसी मासूम बच्चे के साथ होती तो जिम्मेदारी किसकी होती? मामले में शिक्षा विभाग की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।
#LakhimpurKheri #Ramiyabehad #Damanabehad #PrimarySchool #EducationDepartment #SchoolSafety #UttarPradesh #GroundReport #BreakingNews #LakhimpurKheriDastak है।