बेरमो: फुसरो बाजार में नगर परिषद का बुलडोजर, कई अवैध दुकानें की गईं ध्वस्त
Bermo, Bokaro | Apr 9, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार में गुरुवार को नगर परिषद का बुलडोजर चला है।इस दौरान कई अवैध दुकानें ध्वस्त किया गया है।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि बेरमो कोयलांचल की ह्रदय स्थली फुसरो बाजार को अतिक्रमण मुक्त को लेकर प्रशासनिक पहल शूरू कर दी गई है। विभिन्न स्थलों पर अतिक्रमण से प्रतिदिन सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।