गुमला: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गुमला से गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Jul 8, 2026 रांची के अरगोड़ा थाना में दर्ज शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में रांची पुलिस ने बुधवार को गुमला जिले के डुमरी निवासी ए. हसनैन को गिरफ्तार कर लिया। रांची पुलिस की टीम गुमला पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से लोहरदगा रोड स्थित कुम्हार मोड़ के समीप आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण गर्भपात कराने का आरोप लगाया