ऊंचाहार: ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई मारपीट, थाने में दी गई तहरीर
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का कहना है कि, शुक्रवार की रात वो अपनी माँ के साथ घर के बरामदे में सो रही थी, आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी गांव पूरे द्वारिका निवासी एक युवक अपने साथी के साथ वहां आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।जब उसने विरोध किया तो उसने उसके साथ तथा मां के साथ मारपीट भी की।शनिवार को पीड़िता ने तहरीर दी है।