विदिशा: ग्राम सायर मे दमोह से धान की रोपाई करने आए परिवार के 17 वर्षीय किशोर की सर्पदंश के बाद हुई मौत, कराया पीएम
करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम सायर में दमोह से मजदूरी करने आए मजदूर परिवार के 17 वर्षीय किशोर कद्दू सिंह को रात में सोते वक्त सर्प ने डस लिया। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर 3 बजे मेडिकल कॉलेज में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, इस मामले में आगे की जांच कर रही है पुलिस द्वारा की जाएगी।