भिनगा: जिलाधिकारी ने भिनगा कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं
जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 8 शिकायतें प्राप्त हुईं जो विभिन्न विभागों से संबंधित थी। इन शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।