ब्यौहारी: एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कर दोनो युवकों को निकाला सुरक्षित बाहर, बाणसागर बांध के गेट खोलने पर नदी में फंसे थे युवक
ब्यौहारी के बाणसागर बांध के तीन गेट खोलने पर नदी में जल स्तर बढ़ने से मछली पकड़ने गए राजेश कोल और विजय कोल नदी में फस जाने पर एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कर बीती रात दोनो को सुरक्षित निकाल लिया गया है । देवलौंद थाना प्रभारी ने यह जानकारी मंगलवार की सुबह दी है।