रायडीह: रायडीह का ऐतिहासिक मोहर्रम मेला बना आकर्षण का केंद्र,चार गांवों के ताजिए हुए एक साथ युवाओं ने दिखाए पारंपरिक करतब।
Raidih, Gumla | Jun 26, 2026 रायडीह प्रखंड के पुरानी रायडीह में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक मोहर्रम मेला सह मोहर्रम आखाड़ा का आयोजन किया गया। वर्ष 1904 से लगातार आयोजित हो रहे इस मेले में नवागढ़ पतराटोली, बरगीडांड़, महुआटोली और पुरानी रायडीह के ताजियों का मिलन कराया गया। फातिया खानी के बाद इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई।