बगोदर: दुबई में मृत तिरला के प्रवासी मजदूर के परिजनों से डुमरी विधायक ने मुलाकात कर ढाढस बंधाया
बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला गांव प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की बिते दिनों तबियत खराब होने से दुबई में मौत हो गई है।मामले को लेकर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मंगलवार की दोपहर साढे चार बजे मृतक मजदूर के घर तिरला पहुचें,जहां पीडित स्वजनो से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।वही विधायक ने दुबई स्थित भारतीय दुतावस से दुरभाष पर बातचीत किये।