प्रयागराज: संगम में आस्था की डुबकी लगाकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सेक्टर 8 स्थित 'ज्ञान महाकुंभ' कार्यक्रम में लिया हिस्सा
महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे,इस दौरान उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई,जिसके बाद वह महाकुंभ नगर के सेक्टर 8 स्थित प्रयागवाल मार्ग में आयोजित ज्ञान महाकुंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,उन्होंने कहा शिक्षा के प्रचार- प्रसार के लिए इस ज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया गया है।