इकौना: गिलौला तिलकपुर मोड़ के पास ईट लोडेड ट्रैक्टर की ट्राली सड़क किनारे पलटी, चालक और परिचालक सुरक्षित रहे
गिलौला तिलकपुर मोड़ के पास अचानक से ट्रैक्टर में जुड़ी ईट लोडेड ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई, बताया जा रहा की ट्राली का पहिया निकलने के चलते हादसा हुआ है। वहीं इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चालक और परिचालक सुरक्षित हैं जबकि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा की यदि ट्रैक्टर भी पलटता तो हादसा बड़ा हो सकता था।