कन्नौज: ठठिया थाना क्षेत्र के उमराय पूर्वा गांव में बिजली के विवाद को लेकर हुई मारपीट,दो लोग घायल जिला अस्पताल में हुआ मेडिकल
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के उमराय पूर्वा गांव में बिजली के कनेक्शन को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया,जिसमें दो लोग घायल हुए, घायलों का कन्नौज के जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया, मेडिकल के दौरान घायल ने बताया कि उसके ही गांव के रहने वाले 10 लोगों के द्वारा बिजली के कनेक्शन जोड़ने के विवाद को लेकर मारपीट की है, जिसमें पिता पुत्र दो लोग घायल हुए हैं।